‘इश्कबाज’ की एक्ट्रेस ने की कोरियोग्राफर ब्वॉयफ्रेंड से शादी, सामने आईं Photos

मुंबई. 2018 में टीवी इंडस्ट्री में कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध गए हैं। इसमें गौतम रोड़े-पंखुड़ी अवस्थी, गौरव चोपड़ा-हितिशा, रोशैल राव-कीथ और दीपिका कक्कड़-शोएब इब्राहम शामिल हैं अब इस लिस्ट में एक और नाम एक्ट्रेस विविधा कीर्ति का भी जुड़ गया है। ‘इश्कबाज’ की एक्ट्रेस विविधा ने हाल ही में अपनी चाइल्डहुड फ्रेंड वरुण से शादी कर ली है। दुबई बेस्ड कोरियोग्राफर हैं वरुण…

– विविधा के पति वरुण दुबई बेस्ड कोरियोग्राफर हैं। उनकी शादी लव कम अरेंज मैंरिज है।
– विविधा के मुताबिक वे और वरुण बचपन के फ्रेंड हैं। दोनों की लव स्टोरी तब शुरू हुई जब विविधा मुंबई और वरुण दुबई शिफ्ट हुए। यही वो टाइम था जब ये कपल एक-दूसरे के करीब आया।
– विविधा को शादी से पहले फ्रेंड्स ने बैचलर पार्टी भी दी। वहीं शादी में सिर्फ चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे।