उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में छठ महापर्व मनाया गया

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में छठ महापर्व मनाया गया ।
ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश से कुमार अनिल का रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पूर्वांचल-मिथलांचल पूजा समिति द्वारा बड़ी धूमधाम के साथ छठ पर्व मनाया गया। लोक आस्था का यह महापर्व नहाय-खाय से प्रारंभ होता है, इस दिन छठ व्रती स्नान करने के बाद सिर्फ एक समय का खाना खाते है। इस महापर्व में दूसरे दिन खरना पूजा होता है, इसमें छठ व्रती द्वारा चावल को गुंर में पकाया जाता है और फिर केले के पत्ते पर भोग लगाया जाता है। तीसरे दिन केला, नारियल, ईंख एवं गुंर के साथ गेहूं आटा कि टिकरी और ठेकुआ बनाकर पूजा कि तैयारी की जाती है, फिर सभी सामग्री को बांस कि बर्तन में सजाकर किसी तालाब या नदी के किनारे सूर्यास्त के साथ संध्या अर्घ्य एवं चौथे दिन सूर्योदय के साथ सुबह का अर्घ्य देकर यह पूजा समाप्त होता है। ग्रेटर नोएडा के इस पावन स्थल पर रविवार दिनाँक 30.10.2022 को संध्या अर्ध्य एवं  सोमवार दिनाँक 31.10.2022 को सुबह का अर्ध्य दिया गया। छठ पूजा कि इस महापर्व में बड़ी संख्या में बिहार, बंगाल, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश एवं नेपाल के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यहाँ सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों, मनोरंजन के लिए मधुर संगीत एवं बच्चों को खेलने के लिए मैदान और झूले कि व्यवस्था की गई थी। पूर्वांचल-मिथलांचल पूजा समिति के सभी कार्यकर्ताओं एवं पुलिसकर्मियों ने छठ व्रतियों को शांतिपूर्ण पूजा अर्चना करने में सहयोग किया। इसप्रकार शांतिपूर्ण व्यवस्था के लिए सभी श्रद्धालुओं ने समिति के सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि इसी तरह शांतिपूर्ण व्यवस्था के साथ प्रतिवर्ष इस महापर्व का आयोजन हो यही कामना करता हूँ।