भोपाल। राज्य शासन ने कोलार नगर पालिका विलय भोपाल नगर निगम में कर दिया है। इसकी आज सोमवार की शाम को अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। भोपाल नगर निगम में अब कोलार नगर पालिका का संपूर्ण क्षेत्रफल जिसमें वार्ड क्रमांक 1 से 25 शामिल है। ग्राम पंचायत रापड़िया के रापड़िया, कटारा, बर्राई, बगली। ग्राम पंचायत कोलूखेड़ी के ग्राम कोलूखेड़ी। ग्राम पंचायत छान के ग्राम छान, मक्सी, पिपरिया कुंज नगर, भैरोपुरा। भौरी ग्राम पंचायत के भौरी, जमुनिया छोड़, मीरपुर वीरान। ग्राम पंचायत दीपड़ी के दीपड़ी और समरधा कलियासोत। ग्राम पंचायत रतनपुर सड़क के रतनपुर सड़क, नरेला हनुमंत, बिलखिरिया खुर्द, गुराड़ीघाट। नीलबढ़ ग्राम पंचायत के नीलबढ़ और लांबाखेड़ा ग्राम पंचायत के लांबाखेड़ा ग्राम को नगर निगम सीमा में शामिल किया गया है। अब नगर निगम की सीमा 12752.979 हेक्टेयर बढ़ गई है। अब विलय के बाद नगर निगम सीमा का क्षेत्र बढ़कर 937.85 वर्ग किमी हो जाएगा।
अब भोपाल नगर निगम की सीमा इस प्रकार रहेगी :
उत्तर में : ग्राम परवलिया सड़क, बरखेड़ा बोदर, मुबारकपुर, खुराना, डोबरा, विशनखेड़ी, परेवाखेड़ा, अरवलिया, इस्लामनगर, मोहम्मद नगर उर्फ सत्तीखेड़ी, देवलखेड़ी, पुरामन भावन, पिपलिया बाज खां, घाटखेड़ी, चोपड़ा कलां की दक्षिणी सीमा।
दक्षिण में : ग्राम बोरदा, धुआं खेड़ा, पिपलिया बेरखेड़ी, अमरावत कलां, भोजनगर, कोड़ी, खड़बमूलिया, पिपलिया रानी की उत्तरी सीमा।
पूर्व में : ग्राम सेवनिया ओंकारा, अरेड़ी, कानासैया, आदमपुर छावनी, सागोनी कलां, डोबरा जागीर, चोर सागोनी, बासिया, अमझेरा, झागरिया खुर्द, बगरौदा, बंगरसिया की पश्चिमी सीमा।
पश्चिम में : ग्राम नीलबढ़, बरखेड़ा सालम, बकानिया, ईटखेड़ी छाप, लखापुर, मुंगालिया छाप, बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा, बेरखेड़ी, बाज्यपत, मेंडोरी, मेंडोरा, महुआखेड़ा, केकड़िया भानपुर की पूर्वी सीमा।