‘दंगल’ के लिए कटवाए थे बाल, अब ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ के लिए फातिमा ने दी ये कुर्बानी

Image result for 'दंगल' फातिमा ने दी ये कुर्बानी

फिल्म ‘दंगल’ से लोगों के बीच अपनी पहचान बनाने वाली फातिमा सना शेख वैसे तो कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। लेकिन दंगल से उन्हें खास पहचान मिली है। दंगल के बाद फातिमा खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। दंगल के लिए फातिमा को अपने लंबे बालों की कुर्बानी देनी पड़ी थी और एक बार फिर फातिमा को अपनी आई ब्रो की कुर्बानी देनी पड़ी है। जी हां, फातिमा आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में नजर आने वाली हैं। और इसके लिए फातिमा को अपनी आधी आईब्रो उड़वानी पड़ गई। फातिमा का ये सोशल मीडिया  पर काफी वायरल हो रहा है। काफी समय से फातिमा की आधी आईब्रो के साथ फोटो वायरल हो रही थी। लेकिन लोगों को अभी तक इसका मकसद समझ नहीं आ रहा था। यहां तक की सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट कर रहे थे कि आपकी आईब्रो के साथ क्या हुआ। उन सभी फैंस को आखिरकार फातिमा ने जवाब दे दिया है।