यह मासिक धर्म है, कोई शर्म नहीं : मानुषी छिल्लर

 

नई दिल्ली, 06 फरवरी (वेबवार्ता)। विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर अपने अभियान में सशक्त भूमिका निभाते हुए कर्मठता से जुट गई हैं। मासिक धर्म के प्रति सकारात्मक रवैया व जागरूकता के लिए वह इससे जुड़े कार्यक्रमों का हिस्सा बन रहीं हैं और सफल संचालन भी कर रही हैं। मंगलवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) की स्कूली छात्राओं को इस विषय पर उन्होंने संबोधित किया। कार्यक्रम में विश्व सुंदरी 2016 सटेफि नी डेल वेली, विश्व सुंदरी (यूरोप)जयना हिल (इगलैंड) के अलावा अन्य कई देशों की विश्व सुंदरियां उपस्थित रहीं।

शिक्षा, समानता और सशक्तीकरण। इन तीन बिंदुओं पर केंद्रित होकर अपना देश प्रगति की राह पर प्रशस्त हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि हर तबके की छोटी से छोटी और जरूरी इकाई खुद भी इन तीन बिंदुओं पर ध्यान केंद्रित करे। इसकी शुरुआत होती है, हम से और आप सभी से। इतना सुनना था कि मौके पर उपस्थित छात्राओं ने जोरदार ताली बजाकर मानुषी के कथन का समर्थन किया।