नई दिल्ली, 13 फरवरी (वेबवार्ता)। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा उत्तरी जोन कार्यालय पर मंगलवार को नाराज सफाई मजदूरों ने वेतन काटे जाने को लेकर उपायुक्त महोदय की शव यात्रा निकलकर अंतिम संस्कार कर अपना विरोध प्रकट किया। राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय महामंत्री वीर सिंह धिंगान ने निगम कर्मचारियों सम्बोधित करते हुए कहा कि निगम आयुक्त, पूर्वी दिल्ली मेयर और दोनों जोनों के उपायुक्तों पर मिलीभगत के चलते बायोमैट्रिक मशीनों में कर्मचारियों के फिंगर प्रिंट, अगुलियों के निशान नहीं आ रहे है लेकिन निगम अधिकारी अपनी मशीनों को सही बता रहे है। निगम अधिकारियों की तानाशाही व हिटलरशाही के चलते हजारों गरीब सफाई मजदूरों का वेतन काटा जा रहा है पर इन मशीनों को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। इसलिए राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांग्रेस इंटक ने निगम अधिकारियों की सद बुद्धि के लिए हवन भी किया गया। इस विरोध प्रदर्शन में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष जयपाल चंदेल, पूर्वी दिल्ली अध्यक्ष राकेश वैद, नन्दकिशोर ढिलोर, जितेन्द्र टाँक, विरेन्द्र हांडा, नरेन्द्र टांक, विजयपाल विडलान, चन्द्रभान चंदेल, सुमीत कल्याण, विरेन्द्र तमोली, मोहन पार्चा, अनिल शील, सोहनपाल टाँक, नरेश पारचा, जगदीश चंदेल, सुदेश खडालिया, विक्की चड्डा, रामपाल टांक, ओमपाल करोतिया, छोटेलाल प्रधान, दलीप वैध, कैलाश गागड़ा, कर्मवीर वोहरा, राकेश सरोया, मनोज जिनवाल, अशोक शंख, राजकुमार गागडा, राजबीर गोगालिया, राजू टाँक, अजय वैद, कुलदीप धिंगान, बाबूलाल मंगवाना, अमर सिंह, जगरोशनी पिहावाल, विजय पारचा, सी.एल गागडा, सुनील टांक, रामेश्वर चिडालिया, आदि हजारों की संख्या में मौजूद रहे।