सात वर्षीय लड़की से दुष्कर्म, केस दर्ज

 

 

 

 

 

रूपनगर( पियूष ) गांव रंगीलपुर में मंगलवार रात सात वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना सिंह भगवंतपुरा की पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। लड़की सिविल अस्पताल रूपनगर में दाखिल है। पुलिस के पास दर्ज करवाई शिकायत में लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी अपनी दादी के साथ सो रही थी। लड़की के मुताबिक रात करीब दो बजे काले कपड़े पहने एक व्यक्ति उसे उठाकर ले गया। सुबह चार बजे के करीब लड़की खेतों में रोती हुई मिली। डाक्टर हरप्रीत कौर का कहना है कि प्राथमिक जांच के मुताबिक लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। उधर, थाना सिंह भगवंतपुरा के प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अगवा व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।