काव्य रचना प्रतियोगिता
——-
*भारत का संविधान महान है*
मेरे भारत देश का संविधान महान है,
ये अखंडता,भाईचारे और सौहार्द की सुंदर पहचान है।।
शहीदों शहादत और लहू से
बना ये हमारी शान है,
इस पर हर हिंदुस्तानी को अभिमान है,
मेरे देश का संविधान महान है ।।
लोकतंत्र की बेल को जीवंत करनी है,
यूं ही संविधान की रक्षा करनी है।
कहीं देर ना हो जाए।
लिहाजा जागो नौजवानों जागो।
इस लोकतंत्र के सविधान को पहचानो।।
नैतिक मर्यादा में रहकर मानवता का आह्वान करो।
स्वार्थ साधना की विष बेल को, छोड़कर संविधान का सम्मान करो।।
यह संसद का पवित्र सम्मान है,
मेरे भारत देश का संविधान महान है ।।
जिसमें हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सब एक समान है,
जिससे देश की एकता व अखंडता भी विद्यमान है।
जो सभी के लिए एक समान विधान है,
मेरे भारत देश का संविधान महान है ।।
*डॉ अमरचंद वर्मा*
AMAR CHAND VERMA मल्टीपल वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर ,गढ़ भोपजी (कांवट) खंडेला, सीकर, राजस्थान