ए.आर. मुरूगदास की 100 करोड़
के बजट में तमिल और तेलगू भाषा में
बनने वाली वाली फिल्म से परिणीति
चोपड़ा साउथ में डेब्यू करने जा रही
थी। इस फिल्म के लिए परिणीति को
टोकन मनी भी दे दी गई थी लेकिन
बात नहीं बन पाई, और अब इसमें,
उनकी जगह ’यारियां’ फेम रकुल प्रीति
सिंह को लिये जाने की खबर है।
ए.आर. मुरूगदास की फिल्म
परिणीति के हाथ से निकल जाने की
भरपाई रोहित धवन की ’ढिशुम’ ने पूरी
कर दी। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा
ने केवल एक आयटम नंबर किया
लेकिन उस स्पेशल फड़कते हुए डांस
के लिए परिणीति चोपड़ा की फिटनेस
की खूब तारीफ हो रही है। पहले इस
आयटम के लिए नरगिस फाखरी को
साइन किया था लेकिन आखिरी वक्त
में वरूण धवन ने ऑफर परिणीति
चोपड़ा को दिया और उन्होंने उसे
फौरन एक्सेप्ट कर लिया।
’दबंग 3’ की तरह ’सुल्तान’ के
लिए भी अनुष्का शर्मा से पहले परिणीति
चौपड़ा का नाम आया था लेकिन बात
आई गई हो गई। सलमान खान से
दूरी बना लेने के बाद सोनाक्षी को
दबंग 3’ से बाहर का रास्ता बता दिया
गया। अरबाज खान का ख्याल है कि
रज्जो के किरदार के लिए वह एकदम
फिट हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही
है कि परिणीति सोनाक्षी सिन्हा की
जगह ले सकती हैं।
लंबे समय तक फिल्म पर्दे से दूर
रहने के बाद अब परिणीति के लिए
मनीष शर्मा, अक्षय रॉय के निर्देशन में
’मेरी प्यारी बिंदु’ बना रहे हैं। इसमें
परिणीति एक सिंगर का किरदार निभा
रही हैं। उनके अपोजिट आयुष्यमान
खुराना मेन लीड में हैं। परिणीति और
मनीष शर्मा की रिलेशनशिप शुरू से
चर्चाओं में रही है।
परिणीति चोपड़ा, होमी अडजानिया
की ’तकदुम’ में ’शुद्ध देसी रोमांस’
फेम सुशांत सिंह राजपूत के अपोजिट
नजर आयंगी। फिल्म की कहानी एक
ऐसी लड़की के बारे में है जिसकी एक
मात्रा ख्वाहिश ऊंचे आकाश को छू
लेने की है।