सारा सच मीडिया
अंतर्राष्ट्रीय हिंदी साहित्य साप्ताहिक प्रतियोगिता
(हमारीवाणी)
—————————— —————————
विषय – निष्पक्ष
—————————— —————————
शीर्षक – होना चाहिए निष्पक्ष
—————————— —————————-
होना चाहिए निष्पक्ष, साहित्यकार को।
लिखना चाहिए निष्पक्ष, एक कलमकार को।।
होना चाहिए निष्पक्ष———————- —।।
मानवता से हो प्यार , उसकी कलम को।
लिखे आजाद होकर, वह हर पक्ष को।।
होना चाहिए निष्पक्ष,एक स्तम्भकार को।
लिखना चाहिए निष्पक्ष, एक कलमकार को।।
होना चाहिए निष्पक्ष———————- —।।
जाति- धर्म के मुद्दों पर, कलम निष्पक्ष हो।
राजनीतिक दलों से भी , कलम निष्पक्ष हो।।
होना चाहिए निष्पक्ष, एक पत्रकार को।
लिखना चाहिए निष्पक्ष, एक कलमकार को।।
होना चाहिए निष्पक्ष———————- –।।
हर विषय – हर विषय में , लिखे यह कलम।
हर काल- भाव- रस में , लिखे यह कलम।।
होना चाहिए निष्पक्ष, एक टिप्पणीकार को।
लिखना चाहिए निष्पक्ष, एक कलमकार को।।
होना चाहिए निष्पक्ष———————- –।।
शिक्षक एवं साहित्यकार-
गुरुदीन वर्मा उर्फ जी.आज़ाद
तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)