नई दिल्ली । दिल्ली नगर निगम
में कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रदेश अध्
यक्ष अजय माकन ने अपना इस्तीफा
दिया था उसे आलाकमान ने निरस्त
कर दिया है।
इसी के साथ दिल्ली प्रभारी पीसी
चाको का भी इस्तीफा नामंजूर हो
गया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक
पुष्टि नहीं हो पाई है।
यहां पर बता दें कि एमसीडी
चुनाव में कांग्रेस ने पिछली बार से भी
बुरा प्रदर्शन किया है। 2012 के चुनाव
में कांग्रेस को 272 सीटों में 70 सीट
मिली थी, जो अब 30 पर सिमट गई है।
प्रदर्शन को देखते हुए प्रदेश
अध्यक्ष अजय माकन और प्रभारी पीसी
चाको ने अध्यक्ष सोनिया गांधी और
उपाध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा था,
उसे पार्टी ने स्वीकार नहीं किया है।
इस्तीफा फिलहाल स्वीकार नहीं करने
के पीछे तर्क दिया गया है कि पार्टी
9 फीसद से 22 फीसद के करीब
पहुंची है, जिससे आगे बढ़ने की
संभावनाएं दिख रही हैं इसलिए आगे
काम करें।
माना जा रहा है कि लोकसभा
चुनाव 2014 से बिगड़ी कांग्रेस की
सेहत के बाद यूपी, उत्तराखंड में खराब
स्थिति के बाद दिल्ली नगर निगम
चुनाव में पार्टी के मतदान फीसद में
सुधार की बात राहुल गांधी भा गई।
वहीं, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी
ने आधिकारिक तौर पर अभी इस्तीफा
स्वीकार करने या नहीं करने की घोषणा
नहीं कर रहा है।
राहुल गांधी ने पार्टी के इन दोनो
नेताओं को कीप इट अप का संदेश भी
दे दिया है। हालांकि इन नेताओं ने
अभी पद पर कायम रहने का फैसला
लेने के लिए कुछ समय मांगा है।