तूफान – रोहिणी डावरे

 🌊तूफान🌊
            –रोहिणी डावरे
                  अकोले, महाराष्ट्र
होता है दर्द जब सीने में
मजा आए तब जीने में
नकलीपन रिश्तों में देखा
तूफानों से लडना सीखा।1।
दिल पर गुजरी दिलवाला जाने
पत्थर दिल तो ढूँढे बहाने
शिद्दत से निभाये कोई जो रिश्ता
सारा सच कहलाये फरिश्ता।2।
गम, निराशा के बादल मँडराएँ
तूफान तबाही साथ जो लाए
छोडा नां कभी उम्मीद का दामन
मन की शांति से तूफानों का शमन।3।
मुसीबतों का आए तूफान
मन मंदिर में है भगवान
कडी मेहनत हो पक्के इरादे
सारा सच हो पूरी मुरादे।4।
तूफानों से जो लडना सीखा
उज्ज्वल कल है उसने देखा
ढूँढे जो  दूजे का सहारा
जीवन में वह हर बार है हारा।5।
घेरे जब गम के तूफान
हो नां जाओ तुम परेशान
सत्य की राहों पर रख लो कदम
घनघोर तूफान भी जायेंगे थम।6 ।
बेवफाई का सारा मंजर
थी हरियाली, हो गया बंजर
लगाया दिल और दे दी जान
बेकदर को नां रही पहचान।7।
निकले थे जो करने तबाही
भगवान की हमने दे दी दुहाई
मन में पालो सच्ची भक्ति
तूफान से लडने की मिलेगी शक्ति।8।
तूफान खुद के अंदर भर लो
दुनिया सारी मुठ्ठी में कर लो
हँसी खुशी का गाओ तराना
सलाम करेगा उसे जमाना।9।
————————————–