जम्मू. बाढ़ के आठवें दिन सोमवार को मौसम
साफ होने के बाद जम्मू संभाग में हालात कुछ
सुधरे पर कश्मीर में और खराब हो गए हैं।
अभी राज्य के कई हिस्सों से संपर्क टूटा हुआ
है। बाढ़ प्रभावित कई इलाकों में सेना के
बचाव दल अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं।
उन क्षेत्रों की हवाई जहाज से ली गई
तस्वीरों में जो नजारा दिखाई दे रहा है
वह पूरे देश का दिल दहला देने वाला है। हर
तरफ बस पानी ही पानी है। वहां कब तक
मदद पहुंचेगी कहना मुश्किल है। कितने लोग
मारे गए इसकी जानकारी भी नहीं मिल
पाई है। वहीं पुंछ से अभी तक संपर्क स्थापित
नहीं हो सका है। रास्ता भूस्खलन के चलते
पूरी तरह से बंद है। कई इलाकों में
दूसरी मंजिल तक पानी पहुंच जाने से
स्थानीय लोगों की जान पर बन आई है।
बिजली सप्लाई और दूर संचार सेवाएं
पूरी तरह से ठप पड़ी हुईं हैं। झेलम का जलस्तर
अभी भी बढ़ रहा है।