समुद्री तटों पर सैर करने से पहले यह जरूर पता कर
लें कि कब समुद्री लहरें बड़ी हो जाती हैं ताकि आपको
कोई नुकसान न हो। न सिर्फ समुद्र तट बल्कि इन
किनारों से आप सनराइज और सनसेट का भी दिल में
संजो लेने वाला दृश्य देख सकते हैं। मुख्य बीच में
पांच-छह किलोमीटर दूर डेल्टा है, जहां आप टहलने के
लिए जा सकते हैं।
दक्षिण बंगाल के जिला पूरबा
मेदिनीपुर का एक छोटा सा समुद्री
रिजार्ट हैं मंदारमणि। यह जगह हाल
में ही पर्यटकों की नजर में आई है।
शहर की भीड़-भाड़ से थोड़े सुकून
और आराम के लिए सैलानी यहां आते
हैं। कोलकाता हवाई अड्डे से 180
किलोमीटर दूर कोलकाता-दीघा रूट
पर यह जगह अब पर्यटकों के लिए
पसंदीदा बन गई है।छोटा सा मंदारमणि
खूबसूरत समुद्री किनारों के लिए प्रसिद्ध
है। साफ सुथरा समुद्र तट, शांति प्रदान
करते है। हल्की-हल्की समुद्री लहरें
और आसमान में उड़ते पक्षी लुभाते हैं।
यहां आने के बाद सिर्फ आप होंगे और
खूबसूरत समुद्री किनारा होगा, जहां
सुकून के कुछ पल बिता सकेंगे। कोई
भी आपको डिस्टर्ब नहीं करेगा। ऐसा
माना जाता है कि यह समुद्र तट भारत
का सबसे लंबा ड्राइबेबल तट है।
मंदारमणि में करने के लिए बहुत
कुछ है। बहुत सारी एक्टिविटी इन
समुद्री किनारों पर की जा सकती है।
जैसे सर्फिंग, एटीवी राइड, जेड स्कींग,
बनाना बोट राइड बगैरह। मंदारमणि
की सबसे आकर्षक जगह है 13
किलोमीटर लम्बा श्मंदारमणि समुद्र
तट। समुद्री तटों पर सैर करने से
पहले यह जरूर पता कर लें कि कब
समुद्री लहरें बड़ी हो जाती हैं ताकि
आपको कोई नुकसान न हो। न सिर्फ
समुद्र तट बल्कि इन किनारों से आप
सनराइज और सनसेट का भी दिल में
संजो लेने वाला दृश्य देख सकते हैं।
मुख्य बीच में पांच-छह किलोमीटर
दूर डेल्टा है, जहां आप टहलने के
लिए जा सकते हैं। हालांकि अंधेरा
होने के बाद समु्द्र तट पर रहना संभव
नहीं। इन बीच पर रात में हजारों
लाल केकड़ों का आना शुरू हो जाता
है।खाने के शौकीनों के लिए मंदारमणि
अच्छी जगह है। समुद्री इलाका होने
के कारण आप यहा सी-फूड का आनंद
ले सकते हैं। यहां का बंगाली खाना
लाजवाब है। शॉपिंग का क्रेज है, तो
वह भी यहां पूरा हो जाएगा। सीपियों से
बनी जूलरी यहां की खासियत है।
नेकलेस, इयरिंग के साथ-साथ घर
की सजावट जैसे वाल हैंगिंग, मिरर
वगैरह भी खरीदी जा सकती हैं।
मंदारमणि बीच का मजा पैदल
चल कर लें। अगर नहीं तो फिर
बाइक या साइकिल किराए पर ले
सकते हैं। स्विमिंग के लिए यह बेहतरीन
जगह है। सन-बॉथ लेना चाहते हैं तो
अक्टूबर से फरवरी तक का महीना
सबसे बेहतर है। रेत पर लेटकर आप
शांत वातावरण में समुद्र की लहरों की
आवाज सुन सकते हैं। टेबल टेनिस,
कैरम, बीच वॉलीबाल का भी मजा
लिया जा सकता है।
मंदारमणि जाने का सबसे बेहतरीन
समय है जून से लेकर फरवरी तक।
जून से सितम्बर तक मानसून के दौरान
यहां की हरियाली और समुद्री लहरों
का मजा लिया जा सकता है। अक्टूबर
से फरवरी तक यहां पर्यटकों और
आसपास के इलाकों के लोगों की ज्यादा
आवाजाही होती है। इस कारण ठंड
का मौसम ज्यादा बेहतर है। मार्च से
लेकर मई तक यहां गर्मी होती है
इसलिए इस मौसम से त्वचा का ज्यादा
ध्यान रखना होता हैं ताकि टैंनिग से
बच सकें। यहां सड़क और रेलमार्क से
पहुंचा जा सकता है।