भाजपा, इनेलो की रुचि सत्ता पाने मेंः सोनिया

download

भिवानी। संप्रग सरकार द्वारा पेश किये गए भूमि अधिग्रहण कानून और

ग्रामीण रोजगार योजना को कमजोर करने का नरेन्द्र मोदी सरकार पर आरोप
लगाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लोगों से
भाजपा और इनेलो से सतर्क रहने को कहा और दावा
किया कि उनका एकमात्र उद्देश्य निहित स्वार्थी तत्वों के
लिए सत्ता हासिल करना है। सोनिया ने तोशाम में एक
रैली को संबोधित करते हुए कहा जब चुनाव हमारे
समक्ष है, हमारे प्रतिद्वन्द्वी दल सत्ता हासिल करने की
कोशिशों के तहत अपने घरों से निकले हैं और यहां तक
की जेलों से निकले हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि लोगों को भाजपा के झांसे में नहीं आना चाहिए
जो वादे ज्यादा करती है लेकिन अमल कम करती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इनेलो
नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला पर चुटकी ली जिन्हें
भ्रष्टाचार के एक मामले में 10 वर्ष कारावास की सजा हुई है लेकिन स्वास्थ्य
आधार पर जमानत पर बाहर आने पर जिन्होंने चुनाव प्रचार किया, साथ ही यह
भी कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तब वह तिहाड़ जेल से शपथ
लेंगे।