मंदिर विवाद का हल बातचीत के जरिये ढूंढने का प्रयास जारी रहेगा : नदवी

 

लखनऊ, 12 फरवरी (वेबवार्ता)। अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) के बर्खास्त कार्यकारी सदस्य सैयद सलमान हुसैनी नदवी ने अाज कहा कि अयोध्या विवाद का हल ढूंढने के लिये उनका प्रयास जारी रहेगा। श्री नदवी के राम जन्मभूमि मंदिर विवाद का हल उच्चतम न्यायालय के फैसले की बजाय बातचीत के जरिये हल ढूंढना चाहिये, बयान के बाद बोर्ड ने कल हैदराबाद में हुई कार्यकारी की बैठक में श्री नदवी को बर्खास्त कर दिया था। बोर्ड ने कहा है कि अयोध्या में मस्जिद के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा। मस्जिद अपनी जगह पर ही बनेगी। बर्खास्त बोर्ड के सदस्य श्री नदवी 20 फरवरी को अयोध्या मंदिर विवाद का सौहार्दपूर्ण हल ढूंढने के लिये आध्यात्यमिक गुरू श्री श्री रवि शंकर के साथ दूसरे दौर की बैठक में शामिल होंगे। श्री नदवी ने आज यहां ‘यूनीवार्ता’ को बताया कि बोर्ड के कुछ सदस्यों ने उनके साथ साजिश की और उन्हे बोर्ड से बर्खास्त करा दिया। उन्होंने कहा कि एक सदस्य को बिना कारण बताओ नोटिस दिये कैसे बोर्ड से निकाला जा सकता है। गत नौ फरवरी को बोर्ड की बैठक में भाग लेने के बाद उन्होंने खुद ही इसका बहिष्कार किया था और बोर्ड से अलग हो गये।