March 28, 2026

स्त्री – संजय वर्मा “दृष्टि

 स्त्री – संजय वर्मा “दृष्टि
https://www.hamarivani.in/2026/03/blog-post_12.html
सच में अगर हम कविता रचते
स्त्री पर रचे
वो प्रकृति का साक्षात् रूप होती
कविता और स्त्री दोनों ही सृजन करती
और दोनों के बिना तो
यह धरती बंजर होने में देर नहीं लगती I
कविता और स्त्री
जगह पर तमाम मोहक रूपों में दिखती
और हम अभिभूत होते जाते
जीवन चक्र की भाति ।
सुना था पहाड़ भी गिरते
स्त्री पर पहाड़ गिरना समझ आया।
कुछ समय बाद पेड़ पर पुष्प हुए पल्ल्वित
जिन्हें बालों में लगाती थी कभी
वो बेचारे गिर कर कहरा रहे और मानो
कह रहे उन लोगो से जो
शुभ कामों में तुम्हे धकेलते पीछे
स्त्री का अधिकार न छीनो
बिन प्रकृति और स्त्री के बिना संसार अधूरा
हवा फूलों की सुगंध के साथ
गिरे हुए पुष्प का कर रही सृजन के साथ समर्थन ।
संजय वर्मा “दृष्टि “
125 बलिदानी भगतसिंहमार्ग
मनावर जिला –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.