April 10, 2026

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे सैनिक कवि उदय।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे सैनिक कवि उदय।
———————————————————–
    सारा सच: ब्रजवानी जन सेवा समिति, ब्रज नगर, डीग एवं राष्ट्रीय काव्य सितारे मंच, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं साहित्यकार सम्मान समारोह
अग्रवाल धर्मशाला बृज नगर जिला डीग भरतपुर राजस्थान में दिनांक ११ अप्रेल २०२६ शनिवार को होने जा रहा है। जिसमें अरांई अजमेर निवासी सैनिक कवि गणपत लाल उदय भी शिरकत करेंगे।
          ब्रजवानी जन सेवा समिति ब्रज नगर (डीग) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक ११ अप्रैल २०२६, शनिवार को साहित्य महाकुंभ- २०२६ का आयोजन करने जा रही है। इसमें २०० से अधिक देश के नामचीन साहित्यकार एवं संवाददाता भाग लेंगे।
             कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय जवाहर सिंह बेढम गृह राज्यमंत्री, राजस्थान सरकार (जयपुर) अध्यक्षता श्री राजेश शर्मा डायरेक्टर – RSGB इंफ्रा प्रायवेट लिमिटेड, जयपुर (राजस्थान) विशिष्ट अतिथि श्री काशीराम भगत जी, श्री कैप्टन लक्ष्मीनारायण चौधरी और श्री प्रो. डॉ. इंदुप्रकाश सिंह, धौलपुर होंगे।
                 इस भव्य कार्यक्रम में साहित्य कलश साझा संकलन सहित २१ पुस्तकों का भव्य विमोचन भी किया जाएगा। यह जानकारी कैलाश चंद्र मिश्रा अध्यक्ष, डॉ अभिषेक अमर मंत्री, हरीशचंद्र शर्मा “हरि” उपाध्यक्ष द्वारा दी गई। इस भव्य कार्यक्रम में सैनिक कवि गणपत लाल उदय द्वारा रचित पुस्तक “दिल से सैनिक आत्मा से कवि”
का विमोचन भी किया जाएगा।
सैनिक कवि
गणपत लाल उदय अरांई अजमेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.