जगराते में पुनीत गुप्ता गोपी का किया सम्मान

जगराते में पुनीत गुप्ता गोपी का किया सम्मान
सारा सच (पटियाला) विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सनातन की सेवा संस्था द्वारा श्री हनुमान जन्म महोत्सव पर आयोजित विशाल जगराते के दौरान समाज सेवक पुनीत गुप्ता गोपी और उनके पिता जीवन लाल गुप्ता को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर पुनीत गुप्ता गोपी ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सनातन की सेवा संस्था धर्म के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। हर मंगलवार को कपूर चौक, मथुरा कॉलोनी, पटियाला में श्री हनुमान चालीसा का पाठ करवाया जाता है और साल में 2 बार बच्चों के लिए श्री हनुमान चालीसा पाठ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं।
उन्होंने कहा कि अब श्री हनुमान जी का जगराता करवा कर सैकड़ों लोगों को भगवान श्री हनुमान जी का आशीर्वाद दिलाया गया है। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के डॉ. नरेंद्र शर्मा, सुनील कुमार जोशी, अरविंद कुमार तथा सनातन की सेवा संस्था से सचिन सिंगला ने कहा कि यह पूरा प्रयास सभी के सहयोग और भगवान की कृपा से ही संभव हो पाया है।
