आचार्य डॉ पी सी कौंडल – संविधान

संविधान
संविधान दिवस छब्बीस नवंबर पर।
बधाई हम आप सबको देते हैं।।
हमारा संविधान है सबसे न्यारा।
वो हम सबको है जां से भी प्यारा।।
संविधान हमारी आन,बान, शान है।
हमारे संविधान की दुनियां भर में पहचान है।।
संविधान हमें मान,मर्यादा,मानवता सिखाता है।
यह हमें समानता,धर्मनिरपेक्षता का अधिकार दिलाता है।।
संविधान दिवस पर एक शपथ हम लेते है।
ताउम्र इसे मान सम्मान देने का वचन हम देते हैं।।
संविधान दिवस पर देते हैं हैं एक नारा।
हमारा भारत अखंड रहे और झंडा ऊंचा रहे हमारा।।
संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर ने,
अनमोल संविधान का निर्माण किया है।।
इसमें भारत के हरेक वर्ग को, सुखी जीवन जीने का प्रावधान किया है।।
हम संविधान का सम्मान हमेशा करते रहेंगे।
इसका अपमान करने से हमेशा हम डरते रहेंगे।।
भारतीय संविधान पर हम सबको गर्व है।
हम सबके लिए संविधान दिवस एक पर्व है।।
आचार्य डॉ पी सी कौंडल, मंडी, हिमाचल प्रदेश।