जीवन – प्रा डाॅ मनीषा नाडगौडा

सारा सच के लिए मेरी कविता
विषय  जीवन – प्रा डाॅ मनीषा नाडगौडा
जीवन का मूलमंत्र
जीवन की पहचान अपने आप से हो
अपनों पर अपने पर विश्वास सदैव हो
 कर्तव्य पथ पर चलते चलो
मानवीयता की डोर हाथ में लिये चलो
मूलमंत्र है खुद पर विश्वास रखो
बहती हुई नदी समान मन साफ रखो
गम की ऑंधियाॅआती जाती रहेगी
 न डगमगाना तुफान बनना
आँधी का सामना करना
जीवन प्रवास एक अदभुत अतुलनीय
सफलता असफलता डोर जीवन की
बांधे रखना उम्मीद के किरणों से
सुख दुःख से भरा जीवन का सफर
आशा की ओर फिर से एक नयी पहल
पंछी के पंख लेकर उड जा दुर आसमंत मे
आसमान  की उंचाई को छुना गिरकर  संभलते
सारा सच यह जीवन का सफर है
उम्मीद के तार छेड़कर मानवीयता अपनाते चल
जीवन हमारा तुम्हारा आसान नहीं जीवन का गुजारा
आस लिए सकारात्मक बनकर जीने की
प्रा डाॅ मनीषा नाडगौडा
 कर्नाटक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.