April 14, 2026

अग्रवाल समाज त्रिनगर ने किया पर्यावरण संरक्षण समिति (राष्ट्रीय) का सम्मान

सारा सच (नई दिल्ली) गत दिनों अग्रवाल समाज त्रिनगर (पंजीकृत) द्वारा अपने 59वें स्थापना दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति (राष्ट्रीय) को पर्यावरण जागृति एवं संरक्षण हेतु क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ठ सामाजिक कार्यों पर सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया,यह सम्मान प्रतीक अग्रवाल समाज के प्रधान सर्वश्री अनिल बंसल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम विलास बंसल तथा अग्रवाल समाज युवक संघ के अध्यक्ष मुकेश गर्ग द्वारा समिति को प्रदान किया गया।          इस अवसर पर प्रधान अनिल बंसल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पित सेवाओं को देखते हुए समिति को आज यह सम्मान प्रतीक देकर सम्मानित किया गया है।                इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण समिति के राष्ट्रीय संस्थापक अध्यक्ष एवं पर्यावरणविद् डॉक्टर विनय कंसल ने कहा कि मैं हृदय की गहराइयों से अग्रवाल समाज त्रिनगर (पंजीकृत)की सम्पूर्ण प्रबंध कार्यकारिणी का हार्दिक धन्यवाद करता हूं जिन्होंने आज समिति को सम्मानित करके समिति का गौरव बढ़ाया है।          इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने श्री कंसल जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण समिति (राष्ट्रीय) के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.