शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने माघ मेला छोड़ा: बिना स्नान दुखी मन से लौटे, अपमान पर कहा – औकात दिखानी होगी

प्रयागराज, अजय कुमार | वेब वार्ता

प्रयागराज के माघ मेले में विवाद के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने 28 जनवरी 2026 को मेला बीच में छोड़ दिया। बुधवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद वे काशी के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा, “आज मन इतना व्यथित है कि बिना स्नान किए विदा ले रहा हूं। प्रयागराज हमेशा आस्था और शांति की धरती रही, लेकिन ऐसी घटना की कल्पना नहीं की थी। इस घटना ने मेरी आत्मा को झकझोर दिया और न्याय, मानवता के प्रति विश्वास कमजोर कर दिया।” शंकराचार्य ने मौनी अमावस्या पर हुई घटना को अपमानजनक बताते हुए कहा कि प्रशासन के प्रस्ताव में माफी नहीं मांगी गई, इसलिए इसे ठुकरा दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अपमान करने वालों को औकात दिखानी होगी और अन्याय के प्रतिकार में आगे आंदोलन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.