इमरान प्रतापगढ़ी की कोशिश से संजोली मस्जिद मामले में कोर्ट से राहत

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की मशहूर संजोली मस्जिद मामले में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की मेहनत रंग लाई। आपको बताते चलें कि पिछले कई महीनों से हिमाचल प्रदेश स्थित संजोली मस्जिद को लेकर एक बड़ा विवाद दो समुदायों के बीच चल रहा था और दोनों ही समुदाय इस मामले को लेकर लंबी खींचतान कर रहे थे और भाजपा समर्थित कुछ लोग इसमें कूदकर प्रदेश का माहौल खराब करने लग गए थे इसी बीच संजोली मस्जिद कमेटी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी से दिल्ली आकर मुलाकात की थी और अपनी तमाम दिक्कतों को बताया था और तब ही कांग्रेस राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समस्त मस्जिद की कमेटी के लोगो और जिम्मेदारों को लेकर कांग्रेस संगठन मंत्री के सी वेणुगोपाल से मिलने उनके घर पहुंचे थे और उनसे प्रदेश का माहौल खराब होने से रोकने के लिए हस्तक्षेप करने को कहा था।
