राजगढ़ की सुप्रसिद्ध साहित्यकारा डॉ. मोहिनी गुप्ता ” हिंदी रत्न सम्मान” से इंदौर में सम्मानित

श्री मध्य भारत हिंदी साहित्य भवन में माँ शारदा साहित्यिक मंच (राजगढ़) भोपाल द्वारा आयोजित कवितांजलि महोत्सव में राजगढ़ की कवयित्री डॉ. मोहिनी गुप्ता को “हिंदी रत्न सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया ।
गौरतलब है कि 11 फरवरी दिन बुधवार को माँ शारदा साहित्यिक मंच भोपाल द्वारा आयोजित कवितांजलि महोत्सव में राजगढ़ शहर की कवयित्री डॉ मोहिनी गुप्ता ने अपने स्वरों से पूरे सदन को मंत्र मुग्ध कर दिया। कवयित्री डॉ गुप्ता द्वारा देश भक्ति और हास्य रस से परिपूर्ण उत्कृष्ट कविताएं सुनाई गई।
आयोजन में डॉ गुप्ता को मंचीय अतिथि श्री सत्यनारायण जी शर्मा सत्तन जी और पटल संस्थापक श्री राजू धाकड़ “सरल” जी द्वारा हिंदी साहित्य सम्मान से पुरस्कृत करते हुए सम्मान प्रदान किया गया।  साथ में सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और साहित्यकारों द्वारा आपके साहित्यिक भविष्य की  उज्ज्वल कामना करते हुए मंगल कामनाएं दी गई।
आयोजित कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से 80 से अधिक कवि – कवयित्रियों ने  सहभागिता करते हुए अपना काव्यपाठ  प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.