April 22, 2026

युद्ध विकल्प कैसे हो सकता है – डाँ० योगेश सिंह धाकरे “चातक”

युद्ध विकल्प कैसे हो सकता है – डाँ० योगेश सिंह धाकरे “चातक”

https://www.hamarivani.in/2026/04/blog-post_43.html

इन नेताओं की ‘महत्वाकांक्षा’ और ‘जिद’ शायद मानवीय संवेदनाओं से बड़ी हो चुकी है।
!! “युद्ध विकल्प कैसे हो सकता है” !!
————————————————
वसुधा’ धन धान्य दाता के रूप मैं ।
मानव के भाग्य विधाता के रूप मैं ।
धरा” धरती” मेदिनी, नाम हैं इसके,
सभी निवासी, बेटे समान हैं इसके ।
वसुधा भगवान ने दी है, रहने के लिये,
ना कि वर्चस्व की आग मे जलने के लिये ।
वसुधा पर खिची तमाम सरहदें बेमानी है,
जब दिलो मे जगह ओर आँखो मे पानी है ।
मानव ही दानव बन इसे उजाड़ने मे लगा है ।
धरा का धैर्य टूटा तो मानव होना ही सजा है ।
मत लो परीक्षा, ईश्वर के साथ प्रकृति की ।
कर लो रे सम्मान, धैर्य धारिता पृथ्वी की ।
युद्ध विकल्प क्यों हो गया है..समस्या का ।
क्या र्निबल को अधिकार नही है,रक्षा का ।
युद्ध की परिणीती तो,भयावह होती है ।
वही तो, कुरुक्षेत्र का कथानक होती है ।
युद्ध आज तक कोई जीता है
एकमात्र जनता ही हारती है ।
सब कुछ लुटा करके बेचारी,
लाशें भी नही समेंट पाती है ।।
———————————————
स्वरचित…….
डाँ० योगेश सिंह धाकरे “चातक”
{ ओज कवि } आलीराजपुर म.प्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.