
MBBS डॉक्टर्स व बुद्धिजीवियों को किया राष्ट्रीय गौरव पुरुस्कार से सम्मानित
सारा सच (दिल्ली) जमात-ए-सिद्दीकी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित एक सम्मान समारोह कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर शिक्षा, चिकित्सा और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉक्टरों, शिक्षकों और बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। खास लोगो मे जमात-ए-सिद्दीकी ऑफ इंडिया के नावनियुक्त महासचिव सलीम अहमद व अडीशन महासचिव मेहबूब अली को सम्मानित किया गया
इस अवसर पर शाहिद सिद्दीकी ने अपने संबोधन में कहा कि जब समाज अपने शिक्षित लोगों को पहचान और सम्मान देता है, तो इससे युवाओं में आगे बढ़ने की इच्छा मजबूत होती है और वे उच्च शिक्षा की ओर प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही किसी भी समुदाय के विकास की नींव है और बिना शिक्षा के सामाजिक एवं आर्थिक प्रगति संभव नहीं है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दें और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक चले इस गरिमामय समारोह में वक्ताओं ने
मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रपति के पूर्व निजी सचिव प्रमोद गुप्ता, विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद भारत सरकार के कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर जनरल दीपांकर मलिक, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री (खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, पर्यावरण व वन) एवं विधायक इमरान हुसैन व IS, IPS भी कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए।

1 टिप्पणी
Good Job