साहित्य

देश – महाकवि डा अनन्तराम चौबे अनन्त 

शेयर करें:

अंतरराष्ट्रीय हिन्दी साहित्य मंच हमारीवाणी
साप्ताहिक प्रतियोगिता हेतु
विषय…. देश – महाकवि डा अनन्तराम चौबे अनन्त
https://www.hamarivani.in/2026/05/blog-post_394.html
.
भारत देश हमारा है
हमें जान से भी प्यारा है ।
भारत देश में जन्म लिया
ये भी सौभाग्य हमारा है।
आस्था और धर्म का देश है
पावन पवित्र कुंभ का देश है ।
साधू संत मुनियों का देश है
त्रिवेणी संगम गंगा का देश है ।
सोने की चिड़िया भारत था
वो भारत फिर से बनाना है ।
सुख शांति समृद्धि यहां हो
ऐसा ही हिन्दुस्तान बनाना है ।
आतंकवाद और भ्रष्टाचार से
मुक्त हो ऐसा देश बनाना है ।
आरक्षण की वैशाखी न हो
ऐसा हिन्दुस्तान बनाना है ।
सारा सच भारत देश हमारा है
और सबसे सुन्दर प्यारा है ।
मिल जुलकर हम सब रहते हैं
ऐसा हिन्दुस्तान हमारा है  ।
गंगा जमुना सरस्वती
नर्मदा कावेरी ताप्ती हैं।
पावन पवित्र इन नदियों की
महिमा भी सुन्दर लगती है ।
ऐसा हिन्दुस्तान हमारा है
आपस में भाई चारा है ।
एकता आपस में रहती है
ऐसा सुन्दर देश हमारा है ।
धरती माता हैं गौ माता हैं
एक जगत जननी भी माता है ।
बच्चों को हर मां जन्म देती है
स्नेह प्यार और देती ममता है ।
सभी धर्मों का आदर करते हैं
आपस में भाई चारा रखते हैं ।
ये ऐसा सुन्दर देश हमारा है
लोकतंत्र के इस देश में रहते हैं ।
त्योहार सभी मिलके मनाते
दशहरा हो या हो दीपावली ।
भाई बहिन का रक्षाबंधन हो
और रंगों भरी मनाते हैं होली ।
देश की अलग-अलग भाषाएं हैं
और अलग प्रदेशों की बोली है ।
हिन्दी मराठी पंजाबी गुजराती
तमिल तेलुगू मलयाली बुन्देली है।
ऐसा प्यारा ये देश हमारा
हमें जान से भी प्यारा है ।
आन बान और शान से रहते
देश की शान तिरंगा प्यारा है ।
आस्था और धर्म का देश है
पावन पवित्र कुंभ का देश है ।
साधू संत मुनियों का देश है
त्रिवेणी संगम गंगा का देश है ।
लक्ष्मी बाई अहिल्या बाई
रानी दुर्गावती का देश हमारा ।
चन्द्रशेखर आजाद सुभाषचंद्र बोस
भगत सिंह का देश हमारा ।
योगी और बिस्वा शर्मा जैसा
देश को मुख्यमंत्री चाहिए ।
आरक्षण एस सी एस टी एक्ट
यू जी सी कानून देश को नहीं चाहिए
आरक्षण की वैशाखी नही चाहिए
समान शिक्षा सभी को चाहिए ।
आर्थिक रूप से जो गरीब  है
उनको आर्थिक मदद चाहिए ।
श्रीराम और श्रीकृष्ण का
ऐसा सुन्दर देश हमारा है ।
भगवान को यहां पूजा जाता है
ऐसा पवित्र देश हमारा है ।
रामायण गीता को यहां
घर घर में पूजा जाता है ।
देवी और देवताओं को
श्रद्धा से पूजा जाता है ।
  महाकवि डा अनन्तराम चौबे अनन्त
   जबलपुर म प्र/

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें