राष्ट्रीय

रशीद अकेला कि प्रकाशित पुस्तक “ख़्वाब जन्नत जाने की देखते हैं “

शेयर करें:
लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के चंडू निवासी अब्दुल रशीद के पुत्र तारिक रशीद साहित्यिक नाम रशीद अकेला , रशीद अलक़ादरी ने अपनी हाल ही प्रकाशित पुस्तक “ख़्वाब जन्नत जाने की देखते हैं “ अपने पिता के माध्यम से लोहरदगा जिले के वर्तमान पुलिस अधीक्षक सादिक़ अनवर रिज़वी को भेंट की । ज्ञात हो कि रशीद पुस्तकों से प्राप्त समस्त आय को सामाजिक उत्थान में असहाय लोगों की मदद में खर्च करते हैं । इस पुस्तक से प्राप्त समस्त आय विधवा पुनर्विवाह एवं विधवाओं के पुनरुत्थान में खर्च करने की घोषणा रशीद ने की है । रशीद को अब तक उनके कार्यों के लिए 100 से ज़्यादा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान एवं प्रशस्ति पत्र मिल चुके हैं । ये पुस्तक पाठकों  को आमेजन , फ्लिपकार्ट , बुकस्क्लीनिक की वेबसाइट तथा आमेजन किंडल पर उपलब्ध होगी ।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें