साहित्य

समाधान – ललित कुमार शर्मा

शेयर करें:

समाधान –  ललित कुमार शर्मा

https://www.hamarivani.in/2026/07/blog-post_01.html

राह में बाधाएँ बहुत हैं
चलो कोई समाधान ढूंढें
छोड़ अपनी ये आवारगी
चलो कोई एक अरमान ढूंढें
आज जिस तरफ भी देखो
बिखरी पड़ी इंसानियत है
छोड़कर हम हैवानियत को
चलो कोई नेक इंसान ढूंढें
लूटता फिर रहा है जो
माँ बहनों की अज़मियत को
आज दें उसको सज़ा हम
चलो सब वो हैवान ढूंढें
हर कोई है परेशान कितना
देखकर मेरी हैसियत को
रहें जहाँ हम सब मिलकर
चलो वो इक जहान ढूंढें
खो रहे घर आज सबके
हम बड़ों की अहमियत को
हो जिस घर में दादी नानी
चलो वो इक मकान ढूंढें
सोए हुए सब रिश्ते हैं सारे
कोई न पूछे यहाँ खैरियत को
ये दुनियादारी जो ना समझे
चलो ऐसा इक नादान ढूंढ़े
राह में बाधाएँ बहुत हैं
चलो कोई समाधान ढूंढें
चलो कोई समाधान ढूंढें
 *स्वरचित एवं मौलिक रचना
ललित कुमार शर्मा
नई दिल्ली*

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें