साहित्य

भूख हड़ताल – संजय वर्मा “दृष्टि “

शेयर करें:

भूख हड़ताल – संजय वर्मा “दृष्टि “

https://www.hamarivani.in/2026/07/blog-post_1060.html

जाने क्यों बढ़ जाता
रोटी का महत्व
जब कटोरदान से
झांक रही होती
रखी हुई रोटी
भूखे खाली पेट में
समाहित होने की
मगर समस्याओं के समाधान हेतु
भूख हड़ताल जो रखी है
त्वरित अभिलाषा
ताकि प्रसाद के रूप में
रोटी से तृप्त हो
    रोटी कैसी भी हो
धर्मनिर्पेक्षता का
प्रतिनिधित्व करती
भाग -दौड़ भी
    दो जून की रोटी की
    समाधान हो जाने पर
    भूख हड़ताल समाप्त करने के लिए
   तोड़ना पड़ता है अनशन।
संजय वर्मा “दृष्टि “
मध्य प्रदेश

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें