ग्लोबल डायमंड अवार्ड से सम्मानित होंगे राजेंद्र

सारा सच (जयपुर) भव्या फाउंडेशन की ओर सें आयोजित ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड तथा अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में धार्मिक और सांस्कृतिक संदर्भ सें जुड़ी पुस्तको के रचयिता राजेंद्र कुमार को सम्मानित किया जायेगा। फाउंडेशन के निदेशक डॉ. निशा माथुर तथा शैलेंद्र माथुर ने बताया कि यह समारोह 5 अप्रेल को जयपुर में होगा। कार्यक्रम में देशभर सें कई विशिष्ट अतिथि , IAS-IPS तथा मंत्री शामिल होंगे। लेखक को उनके द्वारा लिखी सांगलिया धाम,नगवाडा रा नाथ श्री मंगनदास महाराज, व अन्य पुस्तकों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। वहीं लेखक ने इस सम्मान का श्रेय अपने बचपन के गुरुदेव हनुमान राम जी लोरा को दिया। यह समारोह जयपुर की ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में रखा गया है।
