कारोबार

बिहार सरकार समाज कल्याण विभाग की मनो सामाजिक परामर्शी दीपशिखा सिंह बनी

शेयर करें:

प्रदीप कुमार नायक – स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार
                समाजसेवी दीपशिखा सिंह बनीं बिहार सरकार समाज कल्याण विभाग की मनो-सामाजिक परामर्शी, संभाला कार्यभार  l
                  मधुबनी (17फरवरी 2026): राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार (समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार) द्वारा शुक्रवार को नियोजन-पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में केन्द्र संपोषित योजना “मिशन शक्ति” अंतर्गत संचालित “वन स्टॉप सेंटर” के लिए चयनित अभ्यर्थियों को नियोजन-पत्र प्रदान किया गया।
               विज्ञापन सूचना संख्या 04/25 के तहत दीपशिखा सिंह का चयन संविदा आधारित मनो-सामाजिक परामर्शी पद पर किया गया। चयन के बाद उन्हें समारोह के दौरान औपचारिक रूप से नियोजन-पत्र प्रदान किया गया।
              कार्यक्रम का आयोजन दशरथ मांझी श्रम एवं नियोजन अध्ययन संस्थान, पटना में किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
                           इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। “मिशन शक्ति” योजना के तहत संचालित वन स्टॉप सेंटर महिलाओं को आपातकालीन सहायता, मनो-सामाजिक परामर्श, कानूनी सहयोग एवं पुनर्वास जैसी महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।
                               समारोह के दौरान चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि उनकी सेवाएं महिला सुरक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम के माध्यम से “सशक्त नारी सशक्त समाज सशक्त बिहार” का संदेश भी दिया गया।
                               इस अवसर पर मीडिया से बातचीत में दीपशिखा सिंह ने कहा कि, “महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं उन्हें सशक्त करने की दिशा में वो सदैव प्रयासरत रहीं हैं और आगे भी इसी तरह से महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्यरत रहेंगी साथ ही दीपशिखा ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे पहलों की सराहना की।”
                          गौरतलब है कि दीपशिखा सिंह की प्रथम नियुक्ति मधुबनी जिला में हुई है, जिसके बाद सोमवार (16 फरवरी 2026) को विभागीय अधिकारियों के सानिध्य में कार्यभार ग्रहण किया।
                     दीपशिखा सिंह की नियुक्ति के बाद जिला के तमाम प्रशासनिक अधिकारियों एवं जयनगर के तमाम प्रतिष्ठित समाजसेवियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विशेष रूप से अधिवक्ता ओम प्रकाश सिंह (मुन्ना जी) , पवन यादव, अनिल बरौलिया, सुजीत कुमार सिंह ( गब्बर सिंह), समाजसेवी लक्की राउत, अरुण जैन, प्रो. जगदीश प्रसाद यादव, अधिवक्ता राजेश कुमार, सुनील यादव सहित सभी लोगों ने बधाई दी। पत्रकार रंजन अभिषेक ने इस मौके पर कहा कि, ” दीपशिखा सिंह सदैव महिला सशक्तिकरण की दिशा में तत्परता पूर्वक कार्य करती रहीं हैं और निश्चित तौर पर बिहार सरकार के इस पहल से उनका जुड़ना क्षेत्र की बालिकाओं, बच्चों और महिलाओं के लिए एक खुशी की खबर है। हम सभी लोग उम्मीद करते हैं कि जितनी प्रतिबद्धता के साथ दीपशिखा सदैव अपना कार्य करती रहीं हैं, वह आगे भी इसी तरह से महिला सशक्तिकरण की दिशा में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनकी आवाज बनती रहेंगी।

 

 

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें