साहित्य

देश – संजय वर्मा “दृष्टि”

शेयर करें:

देश – संजय वर्मा “दृष्टि”

https://www.hamarivani.in/2026/05/blog-post_142.html

.

कश्मीर से कन्याकुमारी तक,भारत को सबने संवारा है
मिली आजादी से भारत ,अब लगता कितना प्यारा है
बहती गंगा-जमुना सी नदियाँ ,यहाँ की पावन धारा है
लहराता है  जब तिरंगा ,लगता कितना प्यारा है
बलिदानियों के बलिदान से, हुआ देश आजाद हमारा है।
एक पल  को छपक गई देश भक्तो की आंसू भरी आँखे
न्योछावर  कर दिए प्राण बलिदानियों की तस्वीर को निहारा है|..
आजाद होने के लिए सबने  भारत माँ को पुकारा है
भारत मां का वंदन करके,बलिदानियों ने सब को तारा है
खुली बेड़ियाँ बलिदानियों से, अब तो स्वतंत्रता ही सहारा है
लहराता है जब तिरंगा ,लगता कितना प्यारा है
बलिदानियों के बलिदान से, हुआ देश आजाद हमारा है।
एक पल  को छपक गई देश भक्तो की आंसू भरी आँखे
न्योछावर  कर दिए प्राण बलिदानियों की तस्वीर को निहारा है|…
संजय वर्मा “दृष्टि”
मनावर जिला धार मप्र

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें