जमात-ए-सिद्दीकी ऑफ इंडिया ने हाजी असलम सिद्दीकी को सहारनपुर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया
सारा सच: राजुपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जमात-ए-सिद्दीकी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ताहिर हसन शिबली एवं उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष अकबर सिद्दीकी ने हाजी असलम सिद्दीकी को संगठन का सहारनपुर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किए जाने की घोषणा की।
इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि हाजी असलम सिद्दीकी अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मंडल स्तर पर और अधिक मजबूत करेंगे।
कार्यक्रम में फैयाज़ सिद्दीकी, अब्दुर्रहमान, शमीम, मुस्तकीम, डॉ. इब्राहिम, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद सुलेमान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
