मनोरंजन

काव्य अमृत धारा” का खूबसूरत कवि सम्मेलन सम्पन्न

शेयर करें:
“काव्य अमृत धारा” का खूबसूरत कवि सम्मेलन सम्पन्न
दिल्ली-एनसीआर के कवियों-शायरों ने बांधा समां
सारा सच (दिल्ली) 19 जुलाई 2026 (रविवार):
साहित्यिक संस्था “काव्य अमृत धारा साहित्यिक मंच” के तत्वावधान में रविवार को द्वारका के सेक्टर-7 स्थित *क्रिएटिव अनलॉक स्टूडियो* में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों से आए कवियों और शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता *आदरणीय खुर्रम नूर साहब* ने की। इस अवसर पर *आदरणीय विवेक और कवीश्वर जी,* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं *आलोक अविरल सर, त्रिलोक कौशिक सर और इंजीनियर एन. सी. खंडेलवाल जी* विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन जानी-मानी कवयित्रियों *पूनम मल्होत्रा* और *प्रेरणा सिंह* ने संयुक्त रूप से किया। उनके आत्मीय अंदाज और खूबसूरत शब्दों ने माहौल को और भी सरस बना दिया।
*इन रचनाकारों ने पेश किया कलाम*
मंच पर *असलम बेताब, हश्मत भारद्वाज, जावेद, अब्बासी,डॉ. लीजा खान,-डॉ संतोष जी , शाकिर दहलवी जी ,नेहा वेद ,सचिन परवाना, हिमांशु शुक्ल,अपर्णा भटनागर,आराध्य ,दास प्रेम ,नरेंद्र शर्मा ख़ामोश , रजनीश  त्यागी ,  शुभ्रा  ,संजीव नादान,हुमा ख़ातून ,उषा शर्मा ,सबीना सरताज ,नीलम बावरा  मन  ,पवन मल्होत्रा एडवोकेट ,कंचन जी , , रक्षा जी,कुलदीप कौर जी,राजकुमार जसमीत , नेहा जैन , , भाई कबीर हालाती, प्रत्यूष गौतम जी, तमन्ना जी,
जितेंद्र चौईथानी जीत, गोल्डी ‘ग़ज़ब’, रजनी बाला ,पवन तोमर जी,
सहित कई कवियों-शायरों ने अपनी ग़ज़लें, नज्में और कविताएं प्रस्तुत कीं। श्रोताओं ने हर रचना पर तालियों से सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में मंच की संस्थापिका *डॉ. अमृता  अमृत’* ने सभी अतिथियों, कवियों, श्रोताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “काव्य अमृत धारा” मंच पिछले कई वर्षों से साहित्य और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी ऐसे आयोजन होते रहेंगे।
सम्मेलन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे और देर शाम तक शायरी और कविता का दौर चलता रहा। रिपोर्ट: असलम बेताब

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें