वाशिंगटन, 22 जुलाई (वेब वार्ता)। पश्चिम एशिया में सैन्य अभियानों के दौरान मारे गए चार अमेरिकी सैनिकों के पार्थिव शरीर बुधवार को डोवर वायुसेना अड्डे लाए जाएंगे, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंतिम सैन्य सम्मान समारोह में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। व्हाइट हाउस ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि सैनिकों के पार्थिव शरीर उनके परिजनों को पूरे सैन्य सम्मान के साथ सौंपे जाएंगे।
डोनाल्ड ट्रंप डोवर वायुसेना अड्डे पर शहीद अमेरिकी सैनिकों को देंगे अंतिम सैन्य सम्मान
